फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में 50 रुपये की गिरावट, चांदी 300 रुपये फिसली

Wed, 28 Feb 2024 05:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 28 Feb 2024 05:42 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान चांदी भी 300 रुपए टूटकर 73,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मंगलवार को सोना 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 300 रुपए टूटकर 73,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 74,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 50 रुपये की गिरावट आई और इसमें 62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार हुआ।" अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का भाव गिरावट के साथ 2,029 डॉलर प्रति औंस रह गया जो पिछले कारोबारी सत्र में 2,034 डॉलर प्रति औंस था।
विज्ञापन


सौमिल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापारियों की नजर आज आने वाले अमेरिकी जीडीपी के आंकड़ों पर है, जो सोने की कीमतों को दिशा प्रदान कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव पांच डॉलर की गिरावट के साथ 2,029 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की कीमत मामूली गिरावट के साथ 22.35 डॉलर प्रति औंस रह गई जो एक दिन पहले 22.65 डॉलर प्रति औंस थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed