{"_id":"575a8e384f1c1b17489c5ccb","slug":"gold-jumps-to-180-per-10-gram","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, सोने के दामों में क्या हुआ बदलाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
पढ़ें, सोने के दामों में क्या हुआ बदलाव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Jun 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
सोना
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए बुरी खबर है,सोना खरीदने पर अब उनको जेब और ढीली करनी पड़ेगी। वैश्विक तेजी के साथ स्थानीय स्तर पर खरीदारी से सोना 180 रुपये बढ़कर 29,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। औद्योगिक और सिक्का बनाने वालों की मांग बढ़ने से चांदी में 350 रुपये प्रति किलो का उछाल आया और यह 40,850 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
विज्ञापन
न्यूयार्क में सोना 0.55 फीसदी बढ़कर 1,269.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 1.32 फीसदी बढ़कर 17.23 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। स्थानीय बाजार में सोना गिन्नी का भाव 100 रुपये बढ़कर 23,000 रुपये हो गया। चांदी के सिक्के में 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा की तेजी रही और इसका बिकवाल भाव 70,000 रुपये प्रति सैकड़ा रहा।
विज्ञापन
कारोबारियों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर लगातार सोना और चांदी में मजबूती का माहौल बन रहा है। आने वाले समय में अमेरिका में ब्याज दरों में परिवर्तन नहीं किए जाने के आकलन से सोने में तेजी का माहौल बना है।
विज्ञापन