फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold jumps Rs 96 on friday silver prices climb Rs 238

महंगा हुआ सोना-चांदी, अब चुकाने होंगे इतने पैसे

Fri, 24 Jan 2020 04:36 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 24 Jan 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Gold jumps Rs 96 on friday silver prices climb Rs 238
gold silver - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा

सोने की कीमतों में शुक्रवार को बढ़त दर्ज किया गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में शुक्रवार को 96 रुपये की तेजी आई है। इस तेजी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 40,780 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट की वजह से इसकी कीमत में तेजी आई है।

विज्ञापन

इतनी महंगी हुई चांदी 

चांदी की बात करें, तो शुक्रवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में शुक्रवार को 238 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से चांदी का भाव 47,277 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। 

विज्ञापन

इसलिए महंगा हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 96 रुपये महंगा हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की कमजोरी पर कारोबार कर रहा था, जिसकी वजह से सोने का दाम बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना और चांदी सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे थे। सोना 1,558 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र इतना था दाम

गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। जहां सोने की प्रति 10 ग्राम कीमतों में 63 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, वहीं चांदी की कीमतों में 95 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली थी। दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 40,723 रुपये हो गई थी। प्रति किलो चांदी का भाव 47082 रुपये पर आ गया। वहीं बुधवार को सोना 40,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और चांदी 47,177 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी के चलते चांदी की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले कारोबारी सत्र में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,556 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed