{"_id":"655ccc9f73c1cd2be1068988","slug":"gold-climbs-rs-380-silver-advances-rs-100-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 380 रुपये चढ़ा, चांदी 100 रुपये मजबूत हुई","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना 380 रुपये चढ़ा, चांदी 100 रुपये मजबूत हुई
Tue, 21 Nov 2023 08:58 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 21 Nov 2023 08:58 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 380 रुपये की तेजी के साथ 62,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी भी 100 रुपये की तेजी के साथ 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 380 रुपये की तेजी के साथ 62,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 100 रुपये की तेजी के साथ 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी दोनों तेजी के साथ क्रमश: 1,992 डॉलर प्रति औंस और 23.66 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंसों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने की उम्मीदों के बीच डॉलर और ट्रेजरी प्रतिफल में गिरावट से सोने की कीमतों में तेजी आई।
विज्ञापन
गांधी ने कहा कि कारोबारियों का ध्यान फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे पर है, इससे मौद्रिक नीति दर परिदृश्य के बारे में निवेशकों को संकेत मिलेगा।
विज्ञापन