{"_id":"61a0b76cd01be33d0e2942e1","slug":"gold-climbs-570-rupees-silver-zooms-190-rupees-know-todays-rate-in-india-inr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोने के दाम में आज फिर तेजी, 570 रुपये महंगा हुआ, चांदी की कीमत में 190 रुपये का इजाफा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोने के दाम में आज फिर तेजी, 570 रुपये महंगा हुआ, चांदी की कीमत में 190 रुपये का इजाफा
Fri, 26 Nov 2021 04:02 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 26 Nov 2021 04:02 PM IST
सार
Gold Silver Rate Today: शुक्रवार वैश्विक बाजारों में धातु की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के चलते राष्ट्रीय राजधानी में सोना 570 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में दस ग्राम सोने की कीमत 47,155 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
सोना और चांदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। गुरुवार की तरह आज भी कीमती पीली धातु का भाव चढ़ गया। शुक्रवार वैश्विक बाजारों में धातु की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के चलते राष्ट्रीय राजधानी में सोना 570 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में दस ग्राम सोने की कीमत 47,155 रुपये हो गई है। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 46,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
सोने के साथ बढ़ी चांदी की चमक
सोने के दाम में इजाफा होने के साथ-साथ दूसरी कीमती धातु चांदी का भाव भी आज बढ़ गया। चांदी की कीमत में शुक्रवार को 190 रुपये की तेजी आई। इसके बाद राजधानी दिल्ली में चांदी 62,145 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गौरतलब है कि चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 61,955 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे टूटा
शुक्रवार को दुनियाभर के शेयर बाजार गिरावट में कारोबार करते हुए नजर आए। भारतीय बाजार में भी भारी गिरावट आई। सेंसेक्स सात महीने के निचले स्तर तक टूट गया। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 74.68 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,808 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 23.70 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के अनुसार, सोने की कीमतों में तेजी के साथ कोमेक्स ट्रेडिंग में एक फीसदी इजाफा हुआ। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,808 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर सोने का कारोबार हुआ। डॉलर में नरमी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सोने की कीमतों में तेजी आई है।