{"_id":"61e557ff33412d380068af22","slug":"gold-becomes-costlier-by-rs-176-silver-price-breaks-today-know-here-what-is-the-latest-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Latest Price: सोना हुआ 176 रुपये महंगा, चांदी की कीमत आज टूटी, यहां जानें क्या है ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Latest Price: सोना हुआ 176 रुपये महंगा, चांदी की कीमत आज टूटी, यहां जानें क्या है ताजा भाव
Mon, 17 Jan 2022 05:21 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Jan 2022 05:21 PM IST
सार
Gold Silver Latest Rate Update: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी और रुपये के कमजोर होने से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने का दाम 176 रुपये की तेजी के साथ 47,881 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में सोना 47,705 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
gold silver
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा
विस्तार
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी और रुपये के कमजोर होने से राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने का दाम 176 रुपये की तेजी के साथ 47,881 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में सोना 47,705 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी 505 रुपये सस्ती हुई
एक ओर जहां सोने की कीमत में इजाफा हुआ है, वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव में कमी आई है। सोमवार को चांदी की कीमत 505 रुपये की गिरावट के साथ 61,005 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबारी दिन में 61,510 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये रहा हाल
सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 74.24 (अनंतिम) पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,822 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 23.03 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमतों में मजबूती के साथ कॉमेक्स पर सोमवार को 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 1,822 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ।
विज्ञापन