{"_id":"619ddc16973e752854241697","slug":"gold-became-expensive-today-in-india-silver-price-also-increased-khow-what-is-the-price-in-your-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना आज हो गया महंगा, चांदी की कीमत में भी हुआ इजाफा, यहां जानें अपने शहर का भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना आज हो गया महंगा, चांदी की कीमत में भी हुआ इजाफा, यहां जानें अपने शहर का भाव
Wed, 24 Nov 2021 12:00 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:00 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: एमसीएक्स पर बुधवार को सोने और चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने की कीमत 0.28 फीसदी बढ़कर 47,566 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। चांदी भी बढ़कर 62,887 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आप सोने-चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आज के ताजा दाम जानना आपके लिए बेहतर होगा। एमसीएक्स पर बुधवार को सोने और चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोने की कीमत 0.28 फीसदी बढ़कर 47,566 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई है। बता दें कि मंगलवार को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इसी तरह चांदी की चमक भी आज बढ़ी है और इसकी कीमत 0.28 फीसदी बढ़कर 62,887 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
देश में अलग अलग होती है कीमत
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। चांदी की बात करें तो चेन्नई में मंगलवार को 1 किलो चांदी का भाव 70,400 रुपये है, जबकि दिल्ली और मुंबई में यह धातु 65,558 रुपये पर बिक रही है। कोलकाता और बेंगलुरु में 1 किलो चांदी 65,558 रुपये पर कारोबार कर रही है, जबकि हैदराबाद में यह धातु 70,400 रुपये पर बिक रही है।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।