{"_id":"61aee6e67d6cb40fcd5d7677","slug":"gold-became-cheaper-again-silver-prices-also-decreased-know-ate-of-your-city-before-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: आज फिर सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई कमी, खरीदने से पहले जान लें अपने शहर का भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: आज फिर सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में भी आई कमी, खरीदने से पहले जान लें अपने शहर का भाव
Tue, 07 Dec 2021 10:15 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:15 AM IST
सार
Gold Silver Latest Price Today In INR: एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव आज फिर गिर गया। मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.21 फीसदी कम हो गई। इस गिरावट के साथ दस ग्राम सोने का 47,811 रुपये हो गया है। वहीं चांदी की चमक भी आज फीकी पड़ी है।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव आज फिर गिर गया। मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.21 फीसदी कम हो गई। इस गिरावट के साथ दस ग्राम सोने का 47,811 रुपये हो गया है। वहीं चांदी की चमक भी आज फीकी पड़ी है। इसका दाम 0.09 फीसदी कम होकर 61,216 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। सोमवार को भी सोने के दाम घट गए थे। कीमती पीली धातु की कीमत में 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 47,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिकी थी, जबकि चांदी मामूली तेजी के साथ 61,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी थी।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन