फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold and Silver Price Today know the latest rates in India

सोना-चांदी: सोने में मामूली गिरावट, 2328 रुपये महंगी हुई चांदी, कीमत 70 हजार के पार

Wed, 05 May 2021 04:22 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 05 May 2021 04:22 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी में आज पीली धातु 317 रुपये गिरकर 46,382 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। चांदी की बात करें, तो यह 2,328 रुपये बढ़कर 70,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold and Silver Price Today know the latest rates in India
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : iStock

विस्तार

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में गिरावट आई, लेकिन चांदी में तेजी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में आज पीली धातु 317 रुपये गिरकर 46,382 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक बाजारों में आई गिरावट से घरेलू बाजार में कीमत प्रभावित हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोना पिछले कारोबार में 46,699 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन


2,328 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो यह 2,328 रुपये बढ़कर 70,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 67,942 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,776 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी की कीमत 26.42 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
विज्ञापन


बीते साल 35 फीसदी से अधिक घटी सोने की मांग 
देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ही सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने सोने-चांदी पर घटाया था आयात शुल्क 
सरकार ने एक फरवरी को सोने और चांदी पर आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की थी। इस कदम से घरेलू बाजार में इन मूल्यवान धातुओं की कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी तथा रत्न एवं आभूषण निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश करते हुए कहा कि, 'वर्तमान में सोना और चांदी पर 12.5 फीसदी सीमा शुल्क लगाया जाता है। चूंकि, जुलाई 2019 में शुल्क 10 फीसदी से बढ़ा दिया गया था, इसलिए कीमती धातुओं के मूल्य में तेजी से वृद्धि हुई, इसे पिछले स्तर के करीब लाने के लिए हम सोना और चांदी पर सीमा शुल्क को युक्तिसंगत बना रहे हैं।' सोना और चांदी पर सीमा शुल्क कम कर 7.5 फीसदी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed