फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold and silver price today Gold declines Rs 774 tracking global cues

आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में 1908 रुपये की गिरावट

Thu, 03 Sep 2020 04:57 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 03 Sep 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
gold and silver price today Gold declines Rs 774 tracking global cues
सोने चांदी की कीमत - फोटो : pixabay

एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, गुरुवार को वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत कम होने से राष्ट्रीय राजधानी में सोना 774 रुपये घटकर 51,755 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की बात करें, तो यह 1,908 रुपये कम होकर 69,176 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन


इस संदर्भ में एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें कम होने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 774 रुपये कम हुई।'
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,934 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 27.24 डॉलर प्रति औंस के सपाट स्तर पर कारोबार कर रही थी।

पटेल ने कहा कि, 'प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही।' इसके अतिरिक्त सकारात्मक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से भी निवेशक प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की छठी श्रृंखला 
भारत में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत निवेश करने की अवधि 31 अगस्त 2020 से चार सितंबर 2020 तक है। सरकार की ओर से योजना में निवेश के लिए पांच दिन तक का समय दिया गया है। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2020-21 की छठी श्रृंखला है। योजना के तहत आप 5,117 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 51,170 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है।


बुधवार को इतना सस्ता हुआ था सोना-चांदी 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमत कम होने से राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना सस्ता हुआ था। कल सोने की कीमत 614 रुपये घटकर 52,314 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। वहीं चांदी 1,799 रुपये कम होकर 71,202 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना का दाम 1,963 डॉलर प्रति औंस रहा और चांदी की कीमत 27.87 डॉलर प्रति औंस थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed