फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold and silver price rise today after falling for two consecutive days

दो दिन की गिरावट के बाद आज महंगा हुआ सोना-चांदी, चुकानी होगी इतनी कीमत

Thu, 27 Feb 2020 04:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई. नई दिल्ली
पीटीआई. नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 27 Feb 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Gold and silver price rise today after falling for two consecutive days
सोना-चांदी - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को सोने और चांदी की कीमत में फिर बढ़त देखने को मिली है। यानी अब ग्राहकों को बुधवार के मुकाबले ज्यादा पैसों में सोना और चांदी खरीदना पड़ेगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में गुरुवार को 78 रुपये की बढ़त आई है। इस तेजी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 43,513 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। 

विज्ञापन

इतनी महंगी हुई चांदी

चांदी की बात करें, तो गुरुवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में 35 रुपये की बढ़त आई है। इस इजाफे से चांदी का दाम 48,130 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

विज्ञापन

इसलिए महंगा हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा हुआ है, जिसका असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 78 रुपये महंगा हुआ है। इसके अतिरिक्त तेजी से फैल रहे खतरनाक कोरोनावायरस की वजह से भी सोना महंगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,649 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम

इससे पहले बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी। सोने में बुधवार को 62 रुपये की गिरावट आई थी। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 43,502 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई बढ़त से इसका दाम कम हुआ था। चांदी की बात करें, तो कल चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी में 828 रुपये की गिरावट आई थी। इस गिरावट से चांदी का भाव 48,146 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 62 रुपये सस्ता हुआ था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,648 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed