फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold and silver price on 16 october 2020 Gold halts three day fall silver also jumps

तीन दिनों की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, चांदी भी उछली

Fri, 16 Oct 2020 05:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 16 Oct 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
gold and silver price on 16 october 2020 Gold halts three day fall silver also jumps
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : पेक्सेल्स

लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद शुक्रवार को वैश्विक बाजारों में आई मजबूती के कारण राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, आज सोना 324 रुपये बढ़कर 51,704 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की बात करें, तो यह 1,598 रुपये बढ़कर 62,972 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,910 डॉलर पर और चांदी 24.35 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों और यूरोप में दोबारा लॉकडाउन लगाने के डर से अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है।'
विज्ञापन


पिछले सत्र में इतना था दाम
गुरुवार को घरेलू बाजार में सोने का भाव 32 रुपये घटकर 51,503 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था और चांदी की कीमत 626 रुपये गिरकर 62,410 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमशः 1,901 डॉलर प्रति औंस और 24.18 डॉलर प्रति औंस की मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले तीन दिनों से सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया 73.35 पर लगभग स्थिर बंद
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 73.35 पर लगभग स्थिर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.41 रुपये पर खुला तथा उसके बाद उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले महज एक पैसे की तेजी के साथ 73.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की अंतिम तिथि आज
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2020-21 की श्रृंखला- सात अभिदान के लिए 12 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक खुली है। यानी आज निवेश की आखिरी तारीख है। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि, 'बॉन्ड का मूल्य अभिदान अवधि से पिछले सप्ताह के आखिरी तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने के औसत बंद भाव के आधार पर 5,051 रुपये प्रति ग्राम है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed