फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold and silver price on 15 october 2020 Gold declines for third consecutive day silver also falls

लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

Thu, 15 Oct 2020 04:38 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 15 Oct 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
gold and silver price on 15 october 2020 Gold declines for third consecutive day silver also falls
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

राष्ट्रीय राजधानी में आज लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ गुरुवार को घरेलू बाजार में सोने का भाव 32 रुपये घटकर 51,503 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी की बात करें, तो यह 626 रुपये गिरकर 62,410 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमशः 1,901 डॉलर प्रति औंस और 24.18 डॉलर प्रति औंस की मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में इतना था दाम
बुधवार को सोना 631 रुपये सस्ता होकर 51,367 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था और चांदी 1,681 रुपये कम होकर 62,158 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोने ने 1,896 डॉलर प्रति औंस पर सीमांत लाभ के साथ कारोबार किया था, जबकि चांदी 24.16 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही थी। 
विज्ञापन


रुपये ने गंवाया शुरुआती लाभ 
अमेरिकी डॉलर की मजबूती तथा घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को रुपये ने शुरुआती लाभ गंवा दिया और यह डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 73.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.32 रुपये पर खुला तथा कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 73.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों की धारणा प्रभावित
बाजार सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामले और अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज को लेकर अनिश्चितताओं के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। इसके अलावा डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयरों में भारी बिकवाली से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई। इस बीच डॉलर सूचकांक 0.34 फीसदी मजबूत होकर 93.69 पर पहुंच गया। 


गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपये प्रति ग्राम
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2020-21 की श्रृंखला- सात अभिदान के लिए 12 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक खुली रहेगी। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि, 'बॉन्ड का मूल्य अभिदान अवधि से पिछले सप्ताह के आखिरी तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने के औसत बंद भाव के आधार पर 5,051 रुपये प्रति ग्राम है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed