{"_id":"5d57a4908ebc3e89b70d8129","slug":"forex-reserves-of-india-at-new-lifetime-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार
Sat, 17 Aug 2019 12:32 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
डॅालर (सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नौ अगस्त को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11,340 करोड़ रुपये बढ़कर 30 लाख 14 हजार करोड़ रुपये हो गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में वृद्धि के कारण यह तेजी दर्ज की गई है। इससे पहले दो अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4,880 करोड़ रुपये घटकर 30 लाख दो हजार करोड़ रुपये रह गया था।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिलने वाला विशेष आहरण अधिकार इस दौरान 469 करोड़ रुपये बढ़कर 10,087 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कोष के पास देश का मुद्रा भंडार 4,900 लाख रुपये बढ़कर 25,452 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक ने कहा कि आलोच्य अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 106.4 करोड़ रुपये बढ़कर 27 लाख 91 हजार रुपये हो गई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 11,137 रपोड़ रुपये बढ़कर एक लाख 87 हजार करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन