फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Forex reserves jump USD 2.3 billion to fresh record of USD 683.987 billion

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 2.3 अरब डॉलर बढ़कर 683.987 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर, आंकड़े जारी

Fri, 06 Sep 2024 06:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 06 Sep 2024 06:00 PM IST
सार

Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 2.299 अरब डॉलर बढ़कर 683.987 अरब डॉलर के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार 30 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां, जो भंडार का एक प्रमुख घटक हैं, 1.485 अरब डॉलर बढ़कर 599.037 अरब डॉलर हो गईं।

विज्ञापन
Forex reserves jump USD 2.3 billion to fresh record of USD 683.987 billion
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विस्तार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 2.299 अरब डॉलर बढ़कर 683.987 अरब डॉलर के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को आरबीआई की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। पिछले समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 7.023 अरब डॉलर बढ़कर 681.688 अरब डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार 30 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां, जो भंडार का एक प्रमुख घटक हैं, 1.485 अरब डॉलर बढ़कर 599.037 अरब डॉलर हो गईं। 

डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों के मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 86.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 61.859 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 90 लाख डॉलर बढ़कर 18.468 अरब डॉलर हो गए।

शीर्ष बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ में भारत की आरक्षित स्थिति 58 लाख डॉलर घटकर 4.622 अरब डॉलर रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed