फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Forex kitty drops by USD 2.67 bn to USD 682.13 bn

Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 2.67 अरब डॉलर घटकर 682.13 अरब डॉलर रह गया, आइए जानें क्या कहते हैं आंकड़े

Fri, 08 Nov 2024 06:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 08 Nov 2024 06:37 PM IST
सार

Forex Reserve: एक नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.902 अरब डॉलर घटकर 589.849 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों के मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है। आइए जानतें हैं आरबीआई की ओर से जारी विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े और क्या कहते हैं।

विज्ञापन
Forex kitty drops by USD 2.67 bn to USD 682.13 bn
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विस्तार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 2.675 अरब डॉलर घटकर 682.13 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में, कुल भंडार 3.463 बिलियन अमरीकी डॉलर घटकर 684.805 बिलियन अमरीकी डॉलर रह गया था। सितंबर के अंत में, भंडार 704.885 बिलियन अमरीकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, एक नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.902 अरब डॉलर घटकर 589.849 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों के मूल्यवृद्धि या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है।
विज्ञापन


आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 1.224 अरब डॉलर बढ़कर 69.751 अरब डॉलर हो गया। शीर्ष बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10 लाख डॉलर घटकर 18.219 अरब डॉलर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के पास भारत की आरक्षित स्थिति 40 लाख डॉलर बढ़कर 4.311 अरब डॉलर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed