फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   foreign portfolio investors turned net sellers in December with a outflow of Rs 244 crore

विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में दिसंबर में की 244 करोड़ रुपये की निकासी

Sun, 08 Dec 2019 11:05 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 08 Dec 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
foreign portfolio investors turned net sellers in December with a outflow of Rs 244 crore
डॅालर(सांकेतिक)

डिपॉजिटरीज के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आर्थिक आंकड़ों में गिरावट के बीच दिसंबर माह में घरेलू पूंजी बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 244 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की।

विज्ञापन

शुद्ध बिकवाल बने विदेशी निवेशक 

दिसंबर महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक शुद्ध बिकवाल बने। इस महीने अबतक एफपीआई ने शेयरों से 1,668.8 करोड़ रुपये निकाले हैं। वहीं ऋणपत्रों या बॉन्ड में एफपीआई ने 1,424.6 करोड़ रुपये लगाए हैं। यानी अबतक वे 244.2 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे।

विज्ञापन

बीते माह किया था 17,722 करोड़ रुपये का निवेश

पिछले महीने की बात करें, तो नवंबर में एफपीआई ने 22,871.8 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की थी। वहीं अक्तूबर में यह आंकड़ा 16,037.6 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निवेश करने में एफपीआई ने बरती सतर्कता

इस संदर्भ में मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट एडवाइजर इंडिया के वरिष्ठ विश्लेषक प्रबंधक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा है कि, 'आर्थिक सूचकांकों में गिरावट के बीच एफपीआई ने भारतीय शेयरों में निवेश करने में सतर्कता बरती है। भारत की अर्थव्यवस्था के लिए यह वर्ष ठीक नहीं रहा है।' सितंबर तिमाही में भारत की जीडीपी की वृद्धि दर घटकर 4.5 फीसदी रह गई। 

क्या है एफपीआई ?

बता दें कि जब एक अंतरराष्ट्रीय निवेशक, किसी अन्य देश के उद्यम की निष्क्रिय होल्डिंग में निवेश करता है, यानी वित्तीय परिसंपत्ति में निवेश करता है, तो इसे एफपीआई के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed