फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Foreign investors can make records bought shares worth Rs 1.57 lakh crore so far

Share Market: विदेशी निवेशक बना सकते हैं रिकॉर्ड, अब तक 1.57 लाख करोड़ रुपये के खरीदे शेयर

Sun, 10 Dec 2023 05:43 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 10 Dec 2023 05:43 AM IST
सार

एफआईआई ने इस पूरे कैलेंडर साल में अब तक 1.31 लाख करोड़ रुपये का निवेश शेयर बाजार में किया है। इसमें सबसे ज्यादा मई में 43,838 करोड़, जून में 47,148 करोड़ और जुलाई में 46,618 करोड़ रुपये का निवेश किया है। दिसंबर में अब तक 26,505 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

विज्ञापन

विस्तार

विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई चालू वित्त वर्ष में भारतीय शेयर बाजार में निवेश का नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। इन्होंने अप्रैल से अब तक कुल 1.57 लाख करोड़ के शेयर खरीदे हैं, जबकि अभी करीब चार महीने का समय बाकी है।

विज्ञापन

इससे पहले अब तक का सर्वाधिक निवेश का रिकॉर्ड 2020-21 में रहा है। उस समय कोरोना में बाजार की गिरावट में इन निवेशकों ने 2.74 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। दिसंबर में इनकी तेज वापसी से एनएसई का निफ्टी भी बृहस्पतिवार को 21,000 के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लि. (एनएसडीएल) के आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने अब तक जिन वित्त वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे हैं, उनमें 2010-11 में 1.10 लाख करोड़, 2012-13 में 1.40 लाख करोड़ और 2014-15 में 1.11 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

विज्ञापन

दिसंबर में 26,000 करोड़ से ज्यादा निवेश
एफआईआई ने इस पूरे कैलेंडर साल में अब तक 1.31 लाख करोड़ रुपये का निवेश शेयर बाजार में किया है। इसमें सबसे ज्यादा मई में 43,838 करोड़, जून में 47,148 करोड़ और जुलाई में 46,618 करोड़ रुपये का निवेश किया है। दिसंबर में अब तक 26,505 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। ऐसे में अनुमान है कि इस महीने में निवेश का नया रिकॉर्ड ये निवेशक बना सकते हैं। इक्विटी के साथ ही इस साल अब तक डेट बाजार में 55,867 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed