फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   fall in price of gold on friday silver price hike by 52 rupees

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानें कितनी हुई कीमत

Fri, 06 Dec 2019 04:32 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 06 Dec 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
fall in price of gold on friday silver price hike by 52 rupees

शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने के दाम में 26 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 38,895 रुपये हो गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, भारतीय रुपये में गिरावट के चलते सोने की कीमत में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने के भाव में भी 26 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि गुरुवार को सोने की कीमत 38,985 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। 

विज्ञापन

चांदी की कीमत में बढ़त

हालांकि शुक्रवार को चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। 52 रुपये की बढ़ोतरी के बाद एक किलो चांदी का दाम 45,547 रुपये हो गया है। जबकि पिछले सत्र में चांदी 45,495 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से चांदी के भाव में यह बढ़त आई।

विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर इतना रहा दाम

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,473 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी में भी गिरावट आई, जिसके बाद ये 16.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को इतना सस्ता हुआ था सोना

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली सराफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में 74 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी और यह 38,985 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया था। चांदी की कीमत में 771 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी और यह 45,539 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई थी।



इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार के चलते भी पिछले दो दिनों में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed