फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Diwali Muhurat Trading 2021: Date, Timings, Significance and All You Need To Know

Muhurat Trading 2021: दीपावली पर आज शाम होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, मात्र एक घंटे के लिए खुलेगा शेयर बाजार

Thu, 04 Nov 2021 07:06 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 04 Nov 2021 07:06 AM IST
सार

दिवाली के दिन हर वर्ष की तरह इस बार भी मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में आप इस खास मुहूर्त में खरीदारी कर बंपर मुनाफा कमा सकते हैं।

विज्ञापन
Diwali Muhurat Trading 2021: Date, Timings, Significance and All You Need To Know
मुहूर्त ट्रेडिंग - फोटो : ANI

विस्तार

दीपावली के चलते चार नवंबर और पांच नवंबर को दीपावली बलिप्रतिपदा के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा। लेकिन दिवाली के दिन हर वर्ष की तरह इस बार भी मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में आप इस खास मुहूर्त में खरीदारी कर बंपर मुनाफा कमा सकते हैं।

विज्ञापन


एक घंटे के लिए खुलेगा शेयर बाजार
दरअसल, दीपावली पर शेयर बाजार बंद होने के बावजूद शाम में एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन होता है। इस एक घंटे में निवेशक अपना छोटा निवेश करके बाजार की परंपरा को निभाते हैं। एक्सचेंजों के मुताबिक 4 नवंबर को शाम 6.15 से 7.15 बजे तक मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। जबकि 4 नवंबर को शाम 6.00 से 6.08 बजे प्री-ओपन ट्रेड होगा। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार में निवेश को शुभ माना जाता है। इस एक घंटे के मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान ज्यादातर निवेशक शेयर खरीदते हैं। 
विज्ञापन


विशेष मुहूर्त में ग्रहों की स्थिति के कारण निवेश में फायदा
मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। हर साल मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए एक खास समय तय किया जाता है। छोटे से लेकर बड़े निवेशक तक इस शुभ मौके पर वैल्यू बेस्ड स्टॉक खरीदते हैं और उसे लंबे समय तक रखते हैं। माना जाता है कि विशेष मुहूर्त में ग्रहों की स्थिति ऐसी होती है कि इस मौके पर किया गया निवेश फायदा देता है। बता दें कि इस बार दिवाली के साथ संवत् 2077 शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अक्सर होता है फायदा
गौरतलब है कि इस खास मुहूर्त के दौरान किया गया निवेश बहुत शुभ माना जाता है। बाजार के जानकारों के अनुसार, मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन कारोबारी निवेश का आंकलन करने के बाद ही मार्केट में उतरते हैं। परंपराओं को मानने वाले इन्वेस्टर पहला ऑर्डर अक्सर खरीद का देते हैं।

क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग 
निवेशक अक्सर दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और किसी नए कारोबार की शुरुआत करते हैं। हिंदू परंपरा के अनुसार दिवाली के शुभ दिन किसी कारोबार की शुरुआत करने से व्यापारी साल भर मुनाफा कमा सकते हैं। दिवाली से ही हिंदू लेखा वर्ष संवत की शुरुआत होती है और कारोबारी इस दिन अपने बहीखाते की पूजा करते हैं। शेयर बाजार में भी ब्रोकर मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले बहीखातों की पूजा करते हैं जिसे 'चोपड़ा पूजा' कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed