फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Decline in the prices of gold and silver,, know today's price Aaj Ka Sone Ka Bhav news in hindi

Sone Chandi Ka Bhav: देश में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदारी का है प्लान तो जानें आज का भाव

Wed, 20 Jul 2022 03:27 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 20 Jul 2022 03:27 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है, यह फिलहाल 50,299 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 55,754 रुपये पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Decline in the prices of gold and silver,, know today's price Aaj Ka Sone Ka Bhav news in hindi
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को देश के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते एक जुलाई को सरकार ने सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने की घोषणा की थी। आयात शुल्क बढ़ने के बाद से सोने के भाव तेज हुए थे। लेकिन उसके बाद लगातार कमजोरी देखने को मिली है। 

विज्ञापन


दस ग्राम सोने के भाव 201 रुपये तक टूटे

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price) 201 रुपये गिरकर 50477 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन की तरफ से बुधवार को जारी की गई कीमत के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना 50477 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक एक किलो चांदी के भाव (Silver Price) में भी गिरावट आई है यह 333 रुपये गिरकर 55230 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। 
विज्ञापन


MCX पर सोने और चांदी के भाव लगभग स्थिर 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोने और चांदी की दरों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। यहां सोमना कमजोर और चांदी मजबूत होता दिख रहा है। दोपहर करीब एक बजे सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है यह फिलहाल 50,299 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है। प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 55,754 रुपये पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति दस ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है भाव

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन की दरों के अनुसार 23 कैरेट का सोना 50275 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट का सोना 46237 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 20 कैरेट सोना 37858 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड 29529 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर पर बिक रहा है। वहीं ताजा दरों के अनुसार 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 55,230 रुपये प्रति किलो हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed