फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Crude oil prices fall by 14 Dollar, yet why the price is increasing, petrol in Parbhani Rs 122.67 per liter

बाजार : कच्चे तेल की कीमतों में 14 डॉलर तक गिरावट, फिर भी क्यों बढ़ रहे दाम, परभणी में पेट्रोल 122.67 रुपये प्रति लीटर

Wed, 06 Apr 2022 06:07 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 06 Apr 2022 06:07 AM IST
सार

इंडियन क्रूड बास्केट की कीमत 103 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है। सीएनजी के दाम भी सोमवार को 2.5 रुपये बढ़ाए गए थे। इसकी कीमत 64.11 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। जबकि, तेल कंपनियों का रुख कीमतों में अभी और वृद्धि करने वाला नजर आ रहा है। कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है, जो 7 अप्रैल तक चलेगा। वहीं, बढ़ती कीमत के खिलाफ संसद में भी कई बार हंगामा हुआ। 

विज्ञापन
Crude oil prices fall by 14 Dollar, yet why the price is increasing, petrol in Parbhani Rs 122.67 per liter
पेट्रोल-डीजल - फोटो : pixabay

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम घट रहे हैं, फिर भी भारत में तेल कंपनियों ने 15 दिन में 13वीं बार मूल्य वृद्धि करते हुए मंगलवार को पेट्रोल और डीजल पर 80 पैसा बढ़ा दिया। इसे मिलाकर 15 दिन पहले के मुकाबले इनकी कीमत 9.20 रुपये बढ़ चुकी है। जबकि, भारत को मिलने वाले कच्चे तेल में 24 मार्च से एक अप्रैल के बीच ही 14 डॉलर तक की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


इसके बाद से इंडियन क्रूड बास्केट की कीमत 103 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है। सीएनजी के दाम भी सोमवार को 2.5 रुपये बढ़ाए गए थे। इसकी कीमत 64.11 रुपये प्रति लीटर हो गई थी। जबकि, तेल कंपनियों का रुख कीमतों में अभी और वृद्धि करने वाला नजर आ रहा है। कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है, जो 7 अप्रैल तक चलेगा। वहीं, बढ़ती कीमत के खिलाफ संसद में भी कई बार हंगामा हुआ। 
विज्ञापन


परभणी : 400 किमी दूर से आता है पेट्रोल, इसलिए कीमत 122.67 रुपये
महाराष्ट्र के परभणी जिले में पेट्रोल 122.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसे देश में सबसे महंगा माना जा रहा है। 400 किमी दूर नासिक जिले के मनमाड़ डिपो से इसे लाया जाता है, जो ज्यादा कीमत की वजह है। परभणी पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल भेड़सुरकर ने बताया, पेट्रोल के परिवहन पर प्रति लीटर 2.07 रुपये ज्यादा खर्च हो रहे हैं। एक तेल टैंकर के मनमाड़ से परभणी पहुंचने में 24 हजार रुपये खर्च होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन में 13वीं मूल्य वृद्धि से 9.20 रुपये चढ़े दाम 

  • पेट्रोल : 104.61 रुपये नई दिल्ली (मूल्य प्रति लीटर)
  • डीजल : 95.87 रुपये नई दिल्ली (मूल्य प्रति लीटर)

उत्सर्जन लक्ष्य के लिए भारत को 17.77 लाख करोड़ डॉलर की जरूरत
भारत को लंबी अवधि में शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को पूरा करने के लिए 17.77 लाख करोड़ डॉलर की आवश्यकता होगी। इस हरित यात्रा के लिए 12.4 लाख करोड़ डॉलर की अतिरिक्त पूंजी जुटानी होगी। ब्रिटिश कर्जदाता कंपनी स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने अध्ययन में कहा कि अगर इस पूंजीगत अंतर को बाहरी स्रोतों से पूरा किया जाता है तो घरेलू खर्च 7.9 लाख करोड़ डॉलर बढ़ जाएगा।

इसमें कहा गया है कि जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने के लिए भारत को 17.77 लाख करोड़ डॉलर में 8.5 लाख करोड़ डॉलर बिजली क्षेत्र में निवेश करना होगा। ऊर्जा दक्षता क्षेत्र में 6 लाख करोड़ डॉलर के निवेश की जरूरत होगी, जिसमें उद्योग परिवहन एवं भवन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed