{"_id":"5e65d30f8ebc3eeb67411e00","slug":"crude-oil-price-war-saudi-arabia-opec","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब ने छेड़ा 'प्राइस वॉर', कच्चे तेल के दामों में 20 फीसदी की गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सऊदी अरब ने छेड़ा 'प्राइस वॉर', कच्चे तेल के दामों में 20 फीसदी की गिरावट
Mon, 09 Mar 2020 03:01 PM IST
Priyesh Mishra
पीटीआई, सिंगापुर
पीटीआई, सिंगापुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 09 Mar 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
कच्चे तेल की कीमत
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों के बीच उत्पादन में कटौती के लेकर सहमति नहीं बन पाने के बाद सऊदी अरब ने कीमत यु्द्ध (प्राइस वॉर) छेड़ दिया है, जिसके बाद कच्चे तेल के दामों में सोमवार को लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट हुई।
विज्ञापन
ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 36 डॉलर प्रति बैरल जबकि अमेरिकी डबल्यूटीआई ऑयल के दाम 32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं।
ब्लूमबर्ग की खबर के अनुसार ओपेक और उसके सहयोगी देशों के बीच तेल का उत्पादन बंद करने को लेकर कोई करार नहीं होने के बाद सऊदी अरब ने रविवार को तेल के दामों में पिछले 20 साल में सबसे बड़ी कटौती करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
अनुमान जताया जा रहा था कि मुख्य तेल उत्पादकों की बैठक में उत्पादन में भारी कटौती का फैसला किया जाएगा, लेकिन रूस ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक सऊदी अरब ने इसके जवाब में पिछले 20 साल में तेल के दामों में सबसे बड़ी कटौती की है। उसने एशिया के लिए अप्रैल डिलीवरी की कीमत 4-6 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिका के लिए सात अरब डॉलर प्रति बैरल घटा दी। अरैमको अपना अरैबियन लाइट तेल 10.25 डॉलर प्रति बैरल की दर से यूरोप को बेच रही है।
विज्ञापन