फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Coronavirus effect Aviation stocks plunge up to 10 percent on friday

कोरोनावायरस का असर: 10 फीसदी तक गिरे विमानन कंपनियों के शेयर

Fri, 28 Feb 2020 02:22 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 28 Feb 2020 02:22 PM IST
सार

कोरोनावायरस के संक्रमण को लेकर निवेशकों की चिंताएं बढ़ने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में विमानन कंपनियों के शेयर 10 फीसदी तक गिर गए। 

विज्ञापन
Coronavirus effect Aviation stocks plunge up to 10 percent on friday

विस्तार

रेटिंग एजेंसी इक्रा का कहना है कि कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण विमानन क्षेत्र का भविष्य नकारात्मक दिख रहा है। 

विज्ञापन

कंपनियों के शेयर में आई इतनी गिरावट

बीएसई में इंडिगो का परिचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 9.99 फीसदी गिरकर 1,229.75 रुपये पर चल रहा था। स्पाइसजेट का शेयर भी 6.06 फीसदी गिरकर 82.10 रुपये पर चल रहा था। परिचालन बंद कर चुकी कंपनी जेट एयरवेज का शेयर भी 4.84 फीसदी गिरकर अपने निचले स्तर 24.55 रुपये पर चल रहा था। 

टिकटें रद्द कर रहे हैं यात्री

इक्रा के अनुसार, कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्री दक्षिण-पूर्वी एशिया के देशों की टिकटें रद्द कर रहे हैं। इस कारण विमानन क्षेत्र के भविष्य का परिदृश्य नकारात्मक हो गया है ।

विज्ञापन

छह दिनों में निवेशकों के डूबे 10 लाख करोड़ रुपये 

चीन के बाहर भी कोरोनावायरस की फैलने के चलते वैश्विक बाजार में गिरावट का दौर जारी है। इसकी वजह से निवेशक बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। लगातार छह दिनों से बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। इन छह दिनों में निवेशकों को करीब 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक नरमी को लेकर चिंतित निवेशक

विश्लेषकों के अनुसार, निवेशकों का पिछले सप्ताह तक मानना था कि यदि चीन ने कोरोनावायरस के संक्रमण पर काबू पा लिया, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इस आपदा का मामूली असर पड़ेगा। लेकिन संक्रमित लोगों के नए मामले सामने आते जाने से निवेशकों की धारणा बदली है और वे आर्थिक नरमी को लेकर चिंतित हो उठे हैं।

डॉलर के मुकाबले 71.65 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपये में भी भारी गिरावट देखने को मिली। आज रुपया 38 पैसे की गिरावट के बाद 71.93 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.55  के स्तर पर बंद हुआ था ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed