फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   clean science ipo share list Rose 98 Percent On First Day

Clean Science IPO: पहले ही दिन मालामाल हुए निवेशक, 98 फीसदी प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

Mon, 19 Jul 2021 03:05 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 19 Jul 2021 03:05 PM IST
सार

सोमवार को क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर 98 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर निर्गम मूल्य के मुकाबले यह 98.26 फीसदी प्रीमियम के साथ 1,784.40 रुपये सूचीबद्ध हुए। 

विज्ञापन
clean science ipo share list Rose 98 Percent On First Day
Clean Science IPO - फोटो : pixabay

विस्तार

विशेष किस्म के रसायन बनाने वाली कंपनी क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर 900 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले सोमवार को 98 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ सूचीबद्ध हुए। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर निर्गम मूल्य के मुकाबले 98.26 फीसदी प्रीमियम के साथ 1,784.40 रुपये सूचीबद्ध हुए। नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में शेयर 95 फीसदी की बढ़त के साथ 1,755 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। क्लीन साइंस एंड टेक्नालॉजी के आईपीओ को इस महीने की शुरुआत में 93.41 गुना अभिदान मिला था।

विज्ञापन


880 से 900 रुपये था मूल्य दायरा
स्पेशियल्टी केमिकल कंपनी क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने अपने 1,546.62 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 880 से 890 रुपये प्रति शेयर तय किया था। कंपनी का आईपीओ सात जुलाई को खुलकर नौ जुलाई को बंद हुआ था। करीब आधा निर्गम पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित था। 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों तथा 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित था।
विज्ञापन


निर्यात से आता है कंपनी का दो-तिहाई राजस्व 
क्लीन साइंस टेक्नोलॉजी महत्वपूर्ण स्पेशियल्टी रसायन मसलन परफॉर्मेंस केमिकल्स, फार्मास्युटिकल्स इंटरमीडिएट तथा एफएमसीजी केमिकल्स का विनिर्माण करती है। पुणे की कंपनी के ग्राहकों में भारत के अलावा चीन, यूरोप, अमेरिका, ताइवान, दक्षिण कोरिया और जापान के विनिर्माता और वितरक शामिल हैं। कंपनी का दो-तिहाई राजस्व निर्यात से आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने एंकर निवेशकों से 464 करोड़ रुपये जुटाए थे। ओएफएस के तहत अनंतरूप फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विसेज, अशोक रामनारायण बूब, कृष्ण कुमार रामनारायण बूब, सिद्धार्थ अशोक सिकची तथा पार्थ अशोक महाश्वेरी की ओर से शेयरों की पेशकश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed