फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market: Bullish trend continues in the stock market, Sensex jumps 478 points, Nifty crosses 18 thousand

Stock Market: शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 478 अंक उछला, निफ्टी 18 हजार के पार

Mon, 08 Nov 2021 04:53 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Nov 2021 04:53 PM IST
सार

बीएसई का सेंसेक्स 478 अंकों की बढ़त के साथ 60 हजार के ऊपर बंद हुआ। इसमें .80 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी उछाल के साथ 18,068 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Stock Market: Bullish trend continues in the stock market, Sensex jumps 478 points, Nifty crosses 18 thousand
Sensex

विस्तार

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच के सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सेामवार को बाजार की हरे निशान पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 478 अंकों की बढ़त के साथ 60 हजार के ऊपर बंद हुआ। इसमें .80 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी उछाल के साथ 18,068 पर बंद हुआ। निफ्टी में 151 अंक या .80 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। फार्मा और बैंक को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स कैपिटल गुड्स, पीएसयू बैंक, आईटी, मेटल, पावर, ऑयल एंड गैस और रियल्टी इंडेक्स में 1-2 फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.78 फीसदी चढ़ा।

विज्ञापन


उतार-चढ़ाव भरा रहा कारोबारी दिन 
सोमवार को बाजार ने मजबूत शुरुआत की थी। कारोबार शुरू होने के साथ ही सोमवार को सेसेंक्स 201.32 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 60268.94 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी ने 43.20 अंक यानी 0.24 फीसदी की मजबूती के साथ 17960.00 के स्तर पर शुरुआत की। लेकिन बाजार जैसे-जैसे आगे बढ़ा यह बढ़त कायम न रह सकी और आधा घंटे के कारोबार में ही दोनों इंडेक्स लाल निशान पर आ गए। सेंसेक्स करीब 500 अंक टूटकर और निफ्टी 47 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन


इन कंपनियों के शेयर में आई तेजी
सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन का शेयर सबसे अधिक चार प्रतिशत चढ़ गया। अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक और एचडीएफसी के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक 10 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। बैंक ने इस बात को स्वीकार किया है कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से उसने मई में ग्राहकों की सहमति के बिना 84,000 ऋण वितरित किए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, मारुति, एशियन पेंट्स तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर भी नुकसान में रहे। आनंद राठी के इक्विटी शोध (बुनियादी) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि लंबी छुट्टियों के बाद भारतीय बाजार मिलेजुले रुख के साथ खुले। एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला रुख था। उन्होंने कहा कि दोपहर के कारोबार में बाजार शुरुआती नुकसान से उबर गए और लाभ में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य एशियाई बाजारों का हाल
अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। चीन का शंघाई लाभ में रहा। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed