फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   budget 2019 sensex zooms up before interim budget, all major stock traded in green

बजट 2019: अंतरिम बजट से एक दिन पहले शेयर बाजार में हरियाली, 650 से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स

Thu, 31 Jan 2019 03:49 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 31 Jan 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
budget 2019 sensex zooms up before interim budget, all major stock traded in green

अंतरिम बजट के पेश होने से एक दिन पहले शेयर बाजार में हरियाली का माहौल रहा। सेंसेक्स 680 अंक चढ़कर 36200 के पार चला गया, वहीं निफ्टी में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। निफ्टी फिलहाल 180 अंकों की तेजी के साथ 10832 पर कारोबार करते हुए देखा गया।

विज्ञापन


अंत में सेंसेक्स 665.44 अंकों की तेजी के साथ 36256 पर और निफ्टी 179.15 अंक बढ़कर 10830 पर बंद हुआ। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में भी मजबूती देखने को मिली। 

विज्ञापन

यह बने 4 कारण 

शेयर बाजार में तेजी के 5 प्रमुख कारण हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

किसानों व मध्यम वर्ग पर होगा फोकस

बजट सत्र की शुरुआत में ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इशारा दे दिया कि सरकार इस बार गरीबों, किसानों व मध्यम वर्ग पर अपना फोकस रखेगी। इस संकेत के साथ ही बाजार में तेजी देखने को मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी बाजारों में तेजी
 
बजट से ठीक एक दिन पहले अमेरिकी शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली। इसका असर भारत सहित प्रमुख एशियाई बाजारों पर दिखा। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजे बुधवार देर रात आ गए। फेड ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के मामले में इस साल रुख नरम रखने का संकेत दिया है।


डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती

डॉलर के मुकाबले रुपये में बड़ी मजबूती देखने को मिली। रुपया 26 पैसे की तेजी के साथ 70.86 पर कारोबार करते हुए देखा गया। 

इन कंपनियों में खरीदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस व एचडीएफसी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। शेयर बाजार में इन कंपनियों के शेयर 2 से लेकर के 3.50 फीसदी का उछाल देखने को मिला। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने एक दिन पहले बुधवार को 130.25 करोड़ रुपये का निवेश किया। वहीं स्थानीय संस्थागत निवेशकों ने 502.26 करोड़ रुपये का निवेश किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed