फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Budget 2019 rise in price of gold after Nirmala Sitharaman announcement

बजट 2019: सोना खरीदना हुआ महंगा, दाम 35,000 के करीब

Fri, 05 Jul 2019 04:54 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 05 Jul 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
Budget 2019 rise in price of gold after Nirmala Sitharaman announcement
सोना (फाइल फोटो)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे संसद में पूर्ण बजट पेश किया। बजट में सरकार ने बहुमूल्य धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है। इससे घरेलू बाजार में सोना महंगा हो गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में इस समय सोने का दाम 34,924 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसमें 707 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन

वित्त मंत्री ने बढ़ाया सीमा शुल्क

सरकार द्वारा बहुमूल्य धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ाने से घरेलू बाजार में सोना और आभूषण महंगे होंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में सोने और अन्य बहुमूल्य धातुओं पर सीमा शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी करने का प्रस्ताव किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू आभूषण उद्योग ने की थी शुल्क में कटौती की मांग 

बता दें कि घरेलू आभूषण उद्योग आयात शुल्क में कटौती की मांग कर रहा था, लेकिन सरकार ने इसे बढ़ा दिया है। इससे पहले वाणिज्य मंत्रालय ने भी आयात शुल्क में कटौती की सिफारिश की थी। 

2018-19 में तीन फीसदी घटा सोने का आयात

वित्त वर्ष 2018-19 में मूल्य के हिसाब से सोने का आयात तीन फीसदी घटकर 32.8 अरब डॉलर रह गया है। सोने के आयात में गिरावट से चालू खाते के घाटे (कैड) पर अंकुश रखने में मदद मिलती है। वित्त वर्ष 2017-18 में बहुमूल्य धातुओं का कुल आयात 33.7 अरब डॉलर रहा था। वहीं साल 2016-17 में यह 27.5 अरब डॉलर और 2015-16 में 31.8 अरब डॉलर था। मात्रा के लिहाज से देखा जाए तो देश ने बीते वित्त वर्ष में 982 टन सोने का आयात किया। वित्त वर्ष 2017-18, 2016-17 और 2015-16 में सोने का आयात क्रमश: 955 टन, 778 टन और 968 टन रहा था। 

निर्यात की बात करें, तो बीते वित्त वर्ष में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 5.32 फीसदी घटकर 30.96 अरब डॉलर रह गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed