फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Budget 2016: PHD seek subsidy for small Planes

बजट 2016: छोटे विमान के ब्याज पर सरकार दे सब्सिडी

Fri, 19 Feb 2016 04:37 PM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
Budget 2016: PHD seek subsidy for small Planes

छोटे एवं क्षेत्रीय हवाई मार्गों पर हवाई सेवा को बढ़ावा देने के लिए सरकार से सब्सिडी की मांग की गई है। सब्सिडी की मांग ब्याज के मद में की गई है।

विज्ञापन


उद्योग संगठन पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स की सिविल एविएशन कमेटी के अध्यक्ष के. नारायण राव ने सिविल एविएशन समिट के दौरान केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री पी. अशोक गजपति राजू के समक्ष यह मांग रखी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छोटे मार्गों पर उड़ान भरने के लिए जो छोटे हवाई जहाज खरीदे जाएंगे, उसके लिए सरकार ब्याज में दो फीसदी की सब्सिडी उपलब्ध कराए।

कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 100 करोड़ की जरूरत

Budget 2016: PHD seek subsidy for small Planes

उनका कहना है कि ऐसे मार्गों पर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए नागरिक उड्डयन क्षेत्र को करीब 100 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

ऐसे मार्गों पर विमानन सेवा शुरू करने वाले साहसियों की आर्थिक हालत ऐसी नहीं है कि वे अपने पल्ले से इतनी रकम निवेश कर सकें। जाहिर है कि इसके लिए उन्हें बाजार से राशि जुटानी होगी। इसलिए सरकार ब्याज पर दो फीसदी के ब्याज चुकाने में सहायता दे। हालांकि कार्यक्रम में उपस्थित पी अशोक गजपति राजू ने उद्योग संगठन की इस मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

यूं तो सरकार क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए पहले से ही प्रयासरत है और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा तैयार नई उड्डयन नीति केमसौदे में इसके लिए अलग से राशि का प्रावधान किया गया है। हालांकि अभी तक इस पर कुछ हो नहीं सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed