{"_id":"5f98edd3b36998011d55b936","slug":"bse-sensex-nse-nifty-share-market-today-opening-in-red-mark-sensex-below-40500","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन मामूली गिरावट पर खुला बाजार, 40500 के नीचे सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन मामूली गिरावट पर खुला बाजार, 40500 के नीचे सेंसेक्स
Wed, 28 Oct 2020 09:34 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 28 Oct 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर वैश्विक रुख के चलते आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 49.58 अंक (0.12 फीसदी) नीचे 40472.52 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 14.60 अंकों की गिरावट (0.12 फीसदी) की साथ 11874.80 पर हुई। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, इंफोसिस और एचसीएल टेक के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर हुई। वहीं श्री सीमेंट, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, अडाणी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट की शुरुआत गिरावट पर हुई।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज प्राइवेट बैंक, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज और रियल्टी लाल निशान पर खुले। वहीं मेटल, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी, ऑटो और प्राइवेट बैंक की शुरुआती तेजी पर हुई।
विज्ञापन
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 240.72 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के बाद 40762.82 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 139.10 अंक यानी 1.17 फीसदी ऊपर 12028.50 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.94 फीसदी की तेजी के साथ 376.60 अंक ऊपर 40522.10 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 1.03 फीसदी (121.65 अंक) की बढ़त के साथ 11889.40 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 9.59 अंक (0.02 फीसदी) ऊपर 40155.09 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 10.90 अंकों की मामूली बढ़त (0.09 फीसदी) की साथ 11778.70 पर हुई थी।