फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Nifty Sensex Share Market Today Opening on 8th January 2021: Indian indices opened on green mark on positive global cues

Share Market Today: सकारात्मक वैश्विक संकेतों से बाजार में बढ़त, 486 अंक ऊपर कारोबार कर रहा सेंसेक्स

Fri, 08 Jan 2021 01:03 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 08 Jan 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Nifty Sensex Share Market Today Opening on 8th January 2021: Indian indices opened on green mark on positive global cues
शेयर बाजार आज - फोटो : अमर उजाला

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है। दोपहर 12.57 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 486.98 अंक (1.01 फीसदी) ऊपर 48,590.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151.30 अंक (1.07 फीसदी) ऊपर 14,288.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 333.85 अंक ऊपर 48,427.17 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.69 फीसदी के उछाल के साथ 14,234.40 के स्तर पर था।

विज्ञापन


टीसीएस के शेयर में उछाल जारी
आज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर मं जोरदार उछाल देखा जा रहा है। इसकी शुरुआत 3090 के स्तर पर हुई। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 11.56 लाख करोड़ रुपये है। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड ने टीसीएस की करीब एक फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 10,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी के हालिया संपन्न शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम के तहत टाटा संस ने टीसीएस के शेयर बेचे हैं। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि टाटा संस ने समूह की सबसे अधिक मुनाफे वाली कंपनी की शेयर पुनर्खरीद योजना के तहत 3.33 करोड़ शेयर बेचे हैं।
विज्ञापन


आज 1204 शेयरों में तेजी आई और 201 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 41 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। केंद्रीय बजट से पहले निवेशक निवेश को लेकर चिंतित हैं क्योंकि ज्यादातर मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टीसीएस, सिप्ला, इंफोसिस, डॉक्टर रेड्डी और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं हिंडाल्को, टटा स्टील, एचडीएफसी पावर ग्रिड और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 319.46 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के बाद 48,412.78 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 172.90 अंक यानी 1.22 फीसदी ऊपर 14,310.30 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। इंडेक्स सेंसेक्स 285.67 अंक (0.59 फीसदी) ऊपर 48459.73 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 83.70 अंक (0.59 फीसदी) ऊपर 14230 के स्तर पर खुला था।


गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 80.74 अंक नीचे 48093.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 8.90 अंक (0.06 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 14137.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed