{"_id":"61d6c0e8be14c375975e19d7","slug":"break-on-the-rise-in-the-stock-market-sensex-breaks-more-than-670-points-nifty-also-closed-on-red-marka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: शेयर बाजार में तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 670 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: शेयर बाजार में तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 670 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर बंद
Thu, 06 Jan 2022 03:44 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 06 Jan 2022 03:44 PM IST
सार
Share Market Closed On Red Mark: शेयर बाजार में लगातार तीन दिन से जारी तेजी पर सप्ताह के चौथे दिन ब्रेक लग गया। गुरुवार को कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 621 अंक टूटकर फिर से 60 हजार के नीचे आ गया और 59,601 के स्तर पर आकर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी आज दिन भी गिरावट में कारोबार करता रहा।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजार में लगातार तीन दिन से जारी तेजी पर सप्ताह के चौथे दिन ब्रेक लग गया। गुरुवार को कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 621 अंक टूटकर फिर से 60 हजार के नीचे आ गया और 59,601 के स्तर पर आकर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी आज दिन भी गिरावट में कारोबार करता रहा। निफ्टी 180 अंक की गिरावट के साथ 17,746 के स्तर पर बंद हुआ। गौरतलब है कि बुधवार को सेंसेक्स लंबी छलांग लगाकर 60 हजार के स्तर के पार पहुंच गया था।
विज्ञापन
लाल निशान पर हुआ था कारोबार शुरू
कमजोर वैश्विक संकेतों और लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते गुरुवार को बाजार लाल निशान पर खुला और देखते ही देखते इसमें भारी गिरावट आ गई। बाजार खुलने के साथ ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटकर फिर से 60 हजार के नीचे आ गया। महज आधे घंटे के कारोबार के दौरान ही सेंसेक्स 820 अंक या 1.36 फीसदी टूट चुका था। दूसरी ओर निफ्टी भी दिन भर गिरावट में कारोबार करता रहा। बीते कारोबारी दिन बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 367 अंक या 0.61 फीसदी की तेजी के साथ सेंसेक्स 60,233 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 120 अंक या 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 17,925 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन