{"_id":"61bb127ddc09417923677257","slug":"break-on-stock-market-fall-sensex-jumped-113-points-to-end-nifty-also-up-bse-nse","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: शेयर बाजार की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 113 अंक उछलकर बंद, निफ्टी में भी तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: शेयर बाजार की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 113 अंक उछलकर बंद, निफ्टी में भी तेजी
Thu, 16 Dec 2021 03:49 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 16 Dec 2021 03:49 PM IST
सार
Stock Market Open On Green Mark: बीएसई का सेंसेक्स 113.11 अंक या 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 57,901.14 के स्तर पर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 29 अंक या 0.16 फीसदी की तेजी लेकर 17,248.40 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर बाजार में गुरुवार को एक बार फिर बहार लौटी और लगातार तीन दिन की गिरावट पर ब्रेक लग गया। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद दिन भी के उतार-चढ़ाव भरे दिन के अंत में बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 113.11 अंक या 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 57,901.14 के स्तर पर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 29 अंक या 0.16 फीसदी की तेजी लेकर 17,248.40 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
तेज बढ़त के साथ शुरू हुआ था कारोबार
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी ने भी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। सेंसेक्स 455.40 अंक या 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 58,243.43 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन
लगातार तीन दिन लाल निशान पर बंद
गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन बुधवार को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बाजार ने सुस्ती के साथ शुरुआत की थी और दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ था। कारोबार के खत्म होने पर बीएसई का सेंसेक्स 329 अंक टूटकर 58 हजार के स्तर के नीचे आकर 57,788 के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई के निफ्टी भी 103 अंक फिसलकर 17,221 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन