फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Another opportunity to invest in five IPOs in a week companies will raise Rs 4200 crore

IPO: एक हफ्ते में फिर पांच आईपीओ में निवेश का मौका, 4200 करोड़ रुपये जुटाएंगी कंपनियां

Tue, 12 Dec 2023 06:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 12 Dec 2023 06:28 AM IST
सार

20 साल बाद कोई ऑटो कंपनी आईपीओ लाने की तैयारी में है। ओला इलेक्ट्रिक 8500 करोड़ जुटाने के लिए इश्यू ला सकती है। साइज के हिसाब से यह देश के शीर्ष 15 आईपीओ में होगा।

विज्ञापन
Another opportunity to invest in five IPOs in a week companies will raise Rs 4200 crore
IPO New - फोटो : Istock

विस्तार

पांच कंपनियां एक बार फिर आईपीओ के जरिये बाजार से पैसा जुटाने को तैयार हैं। ये पांचों कंपनियां मिलकर 4,200 करोड़ रुपये जुटाएंगी। पहला आईपीओ 13 दिसंबर और अंतिम 18 दिसंबर को खुलेगा। ऐसे में निवेशकों को एक बार फिर आईपीओ में पैसा लगाने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

इंडिया शेल्टर व डोम्स इंडस्ट्रीज का आईपीओ 13 दिसंबर को खुलकर 15 दिसंबर को बंद होगा। दोनों कंपनियां 1,200-1,200 करोड़ जुटाएंगी। इनके भाव क्रमशः 469-493 रुपये व 750-790 रुपये हैं। आइनॉक्स का इश्यू 14-18 दिसंबर तक खुलेगा, जिसका भाव 627-660 रुपये है। मोतीसंस ज्वेलर्स व सूरज इस्टेट का आईपीओ 18-20 दिसंबर तक खुलेगा। 

विज्ञापन

20 साल बाद ऑटो कंपनी का इश्यू
20 साल बाद कोई ऑटो कंपनी आईपीओ लाने की तैयारी में है। ओला इलेक्ट्रिक 8500 करोड़ जुटाने के लिए इश्यू ला सकती है। साइज के हिसाब से यह देश के शीर्ष 15 आईपीओ में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कंपनियां भी इसी माह बाजार में उतरेंगी
मुथूट फिनकॉर्प 1,350 करोड़ रुपये जुटाने के लिए इसी महीने इश्यू लाएगी। इसके अलावा, क्रेडो, आरबीजेड ज्वेलर्स, मुक्का प्रोटीन्स, हैप्पी फोर्जिंग भी इसी महीने आईपीओ ला सकती हैं। सेबी से इन सभी को मंजूरी मिल चुकी है। इस वित्त वर्ष में 44 कंपनियों ने अब तक 35,000 करोड़ रुपये बाजार से जुटाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed