Sone Chandi Ka Bhav: डॉलर की स्पीड कम होने से सोना 62 रुपये मजबूत हुआ, चांदी में 579 रुपये की उछाल
Sone Chandi Ka Bhav: दिल्ली में सोना 62 रुपये मजबूत होकर 51,131 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को उछाल आया। चांदी 579 रुपये उछलकर 55,540 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेजी आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली में सोना 62 रुपये मजबूत होकर 51,131 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया। ऐसा अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातु की कीमतों में उछाल के कारण हुआ। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 51,069 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ था।
चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को उछाल आया। चांदी 579 रुपये उछलकर 55,540 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पिछले सेशन में चांदी में 54,961 रुपये पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 1,727 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 18.84 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही है। एचडीएफसी बैंक के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार डॉलर के कमजोर होने से सोना की कीमतों में मजबूती आई है।