फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today august 4 2022 gold silver price in hindi

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 487 रुपये मजबूत हुआ, चांदी में 426 रुपये की तेजी

Thu, 04 Aug 2022 06:59 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 04 Aug 2022 06:59 PM IST
सार

Sone Chandi Ka Bhav: राजधानी दिल्ली में सोना 487 रुपये चढ़कर 52,566 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बिक रहा है, वहीं चांदी 426 रुपये मजबूत होकर 58,806 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है।

विज्ञापन
aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today august 4 2022 gold silver price in hindi
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को तेजी लौटी। गुरुवार को सोना जहां 487 रुपये प्रति दस ग्राम तक उछला वहीं चांदी की कीमतों में भी 426 रुपये की मजबूती देखने को मिली। 

विज्ञापन

गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 487 रुपये चढ़कर 52,566 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बिक रहा है। एचडीएफसी सिक्योरिटी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में रिकवरी और डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से सोने के भाव उछले। 

विज्ञापन

पिछले कारोबारी सेशन में सोना 52,079 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा था। 

गुरुवार को सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में चांदी 426 रुपये मजबूत होकर 58,806 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे कमजोर होकर 79.51 रुपये पर पहुंच गया है। जानकारों के मुताबिक इसका कारण निराशाजनक मैक्रोइकॉनॉमिक डेटा और अमेरिका व चीन के बीच ताइवान के मसले पर बढ़ रहा तनाव है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना मजबूत होकर 1774 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में चांदी 20.12 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर ट्रेड कर रहा है। एचडीएफसी सिक्याेरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार  कोमोडिटी एक्सचेंज (COMEX) पर भी सोना स्पॉट गोल्ड प्राइस के साथ 0.58% मजबूत होकर 1774 डॉलर प्रति औंस के भाव से ट्रेड कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed