फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today august 3 2022 gold silver price in hindi

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 208 रुपये फिसला, चांदी में 1060 रुपये की गिरावट

Wed, 03 Aug 2022 04:41 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 03 Aug 2022 04:41 PM IST
सार

बुधवार को सोना 208 रुपये कमजोर होकर 51974 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बंद हुआ। वहीं, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमतें 58,973 रुपये से 1060 रुपये गिरकर 57,913 रुपये रह गईं।

विज्ञापन
aaj ka sone chandi ka bhav gold silver price today august 3 2022 gold silver price in hindi
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सर्राफा बाजार में बुधवार को भी गिरावट का दौर रहा। सोना-चांदी के भावों में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली में बुधवार को सोना 208 रुपये कमजोर होकर 51,974 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 52,182 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बंद हुआ था। 

चांदी की कीमतों में भी बुधवार को फिर गिरावट दिखी। बुधवार को प्रति किलोग्राम चांदी की कीमतें 58,973 रुपये से 1060 रुपये गिरकर 57,913 रुपये रह गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना संभलते हुए 1767 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 19.93 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव से बिक रही है। 

विज्ञापन

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के तपन पटेल के अनुसार ग्लोबल मार्केट में डॉलर के संभलने और अमेरिकी बॉन्ड्स में वृद्धि से सोना थोड़ा संभलता हुआ नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन) की वेबसाइट के अनुसार 999 प्यूरिटी वाला सोना तीन अगस्त को बाजार में 51,486 रुपये से 51,549 रुपये के बीच कारोबार कर रहा है। 

MCX पर भी सोने चांदी की दरों में गिरावट

मल्टी काॅमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर अक्टूबर महीने का गोल्ड कॉन्ट्रेक्ट डिलिविरी 47 रुपये चढ़कर 51,429 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, MCX पर सितंबर महीने की डिलेवरी के लिए चांदी की कॉन्ट्रेक्ट 286 रुपये घटकर 57,300 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed