Sone Chandi Ka Bhav: सोना 157 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 364 रुपये उछली
Sone Chandi Ka Bhav: मंगलवार को सोना 157 रुपये की तेजी के साथ 51,707 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बिका। चांदी की कीमतों में भी 364 रुपये का उछाल दिखा है। चांदी मंंगलवार को 55,662 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिक रही है।
विस्तार
देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली मजबूती नजर आई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार राजधानी दिल्ली और एनसीआर के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 157 रुपये की तेजी के साथ 51,707 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बिका। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 51,550 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बिक रही थी।
चांदी की कीमतों में भी 364 रुपये का उछाल दिखा है। चांदी मंंगलवार को 55,662 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिक रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1,739 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर करोबार कर रहा है, जबकि ग्लोबल मार्केट में चांदी 19.03 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर कारोबार कर रही है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार डॉलर के हल्का कमजोर होने से सोने की कीमतों में मामूली तेजी आई है।