{"_id":"5ebc9e3e1a12532410172041","slug":"47-percent-indians-feared-fraud-during-digital-transactions","type":"story","status":"publish","title_hn":" कोरोना महामारी: आधे भारतीयों को डिजिटल लेनदेन के दौरान धोखाधड़ी की आशंका","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
कोरोना महामारी: आधे भारतीयों को डिजिटल लेनदेन के दौरान धोखाधड़ी की आशंका
Thu, 14 May 2020 06:56 AM IST
संदीप भट्ट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 14 May 2020 06:56 AM IST
सार
- 75% उपभोक्ता सप्ताह में एक बार करते हैं डिजिटल भुगतान
- 44% प्रतिदिन डिजिटल तरीके से भुगतान करते हैं।
- दिल्ली-एनसीआर समेत 1,006 शहरों में किया गया सर्वे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
कोरोना महामारी संकट के बीच साइबर धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यही कारण है कि करीब आधे भारतीय उपभोक्ता (47%) डिजिटल लेनदेन करते समय धोखाधड़ी की आशंकाओं से डरे रहते हैं।
विज्ञापन
यूगॉव एवं एसीआई वर्ल्डवाइड के सर्वे के मुताबिक, 28% उपभोक्ता भुगतान के लिए डिजिटल माध्यमों के इस्तेमाल में अधिक सावधानी बरत रहे हैं। इस तरह के लेनदेन के दौरान 54% को ठगी और 42% को इसके असफल होने की सबसे ज्यादा आशंका रहती है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर समेत 1,006 शहरों में किए गए सर्वे में कहा गया है कि सफाई-सुरक्षा को देखते हुए 32% उपभोक्ताओं के क्रेडिट-डेबिट कार्ड, मोबाइल वॉलेट व यूपीआई आधारित लेनदेन में तेजी आई है। 75% सप्ताह में कम-से-कम एक बार व 44% प्रतिदिन डिजिटल तरीके से भुगतान करते हैं।
विज्ञापन