फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   this mumbai based company takes 4000 crore loan on fraud lou's from axis bank

मुंबई की इस कंपनी ने किया 4 हजार करोड़ का फर्जी एलओयू से फ्रॉड, 3 निदेशक गिरफ्तार

Mon, 19 Mar 2018 01:26 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Mar 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
this mumbai based company takes 4000 crore loan on fraud lou's from axis bank
axis bank

पंजाब नेशनल बैंक में हुए महाघोटाले के बाद मुंबई में प्राइवेट सेक्टर के तीसरे सबसे बड़े बैंक में 4 हजार करोड़ रुपये के फ्रॉड का पता चला है। एक्सिस बैंक की शिकायत पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने कंपनी के तीन निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


फर्जी एलओयू से लिया लोन
एक्सिस बैंक ने पारेख एल्युमिनेक्स लिमिटेड (पीएएल) के भवरलाल भंडारी, प्रेमल गोरागांधी और कमलेश कानूनगो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है। इन पर आरोप है कि इन्होंने लेटर्स ऑफ क्रेडिट (एलओयू) का इस्तेमाल करते हुए जाली कंपनियों के बिल दिखाकर बैंक की मुख्य शाखा को 250 करोड़ रुपए का चूना लगाया था। 
विज्ञापन


अन्य निदेशकों के खिलाफ दर्ज की शिकायत
बैंक ने अन्य निदेशकों के खिलाफ भी शिकायत की है. इनके नाम अमिताभ पारेख, राजेंद्र गोठी, देवांशु देसाई, किरन पारिख और विक्रम मोरदानी हैं। इनमें अमिताभ पारेख की 2013 में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चल रही है पहले से सीबीआई जांच
पारेख अल्यूमिनेक्स के खिलाफ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक की शिकायत पर सीबीआई पहले से ही जांच कर रही है। उनका आरोप है कि कंपनी रियल स्टेट डिवेलपर्स को फंड डाइवर्ट कर देती थी। 


ऐसे किया फ्रॉड 
कंपनी ने बैंक से पहले 125 करोड़ के तीन शॉर्ट टर्म लोन लिए और बैंक का भरोसा जीतने के लिए चुका भी दिए। साल 2011 में पारेख ने एक्सिस बैंक से 127.5 करोड़ रुपये का लोन लिया। इसके लिए उसने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक ऐसी मीटिंग से जुड़े दस्तावेज दिए जो मीटिंग कभी हुई ही नहीं थी। बैंक ने कंपनी को कच्चा माल और उपकरण खरीदने के लिए लोन दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed