{"_id":"613ff3e18ebc3eb6f10591f5","slug":"rbi-warning-customers-should-be-careful-in-kyc-if-fraudster-calls-do-this-work-immediately-contact-your-bank-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई की चेतावनी: केवाईसी में सावधानी बरतें ग्राहक, जालसाज कॉल करे तो तुरंत करें ये काम","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
आरबीआई की चेतावनी: केवाईसी में सावधानी बरतें ग्राहक, जालसाज कॉल करे तो तुरंत करें ये काम
Tue, 14 Sep 2021 06:29 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 14 Sep 2021 06:29 AM IST
सार
आरबीआई ने कहा, जालसाज ग्राहकों को धमकी देते हैं कि उन्होंने केवाईसी अपडेट नहीं किया तो खाता फ्रीज, ब्लॉक या बंद किया जा सकता है। ऐसे में ग्राहकों को तुरंत सावधान होने की जरूरत है।
विज्ञापन
आरबीआई
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरबीआई ने केवाईसी (अपने ग्राहकों को जाने) के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले जालसाजों से बैंक ग्राहकों को सचेत रहने की सलाह दी है। ग्राहक फोन पर अज्ञात लोगों या एजेंसियों के साथ खाता संख्या, पासवर्ड, एटीएम पिन नंबर, ओटीपी और केवाईसी दस्तावेज की कॉपी साझा न करें।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक ने सोमवार को कहा कि आए दिन ग्राहकों से खातों की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायतें मिलती हैं। जालसाज ग्राहकों से खाते का विवरण, एटीएम पिन नंबर, पासवर्ड और ओटीपी के बारे में पूछते हैं। लिंक भेजकर केवाईसी अपडेट करने के लिए अवैध या अनधिकृत एप इंस्टॉल कर उससे लॉग-इन करने को भी कहते हैं। ग्राहक जैसे ही ये जानकारियां साझा करते हैं, खाते से पैसे कट जाते हैं। इसलिए अगर किसी ग्राहक को ऐसे कॉल आते हैं तो उसे अपने बैंक ब्रांच से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
देते हैं खाता बंद करने की धमकी
आरबीआई ने कहा, जालसाज ग्राहकों को धमकी देते हैं कि उन्होंने केवाईसी अपडेट नहीं किया तो खाता फ्रीज, ब्लॉक या बंद किया जा सकता है। अगर ग्राहक ने कॉल, मैसेज या अवैध एप पर अपनी जानकारी साझा की तो जालसाज को उसके खाते का एक्सेस मिल जाएगा और वे ग्राहक को चपत लगा सकते हैं।
विज्ञापन