फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   rbi slaps fine of 3 crore rupees on idbi bank

RBI ने लगाया आईडीबीआई बैंक पर 3 करोड़ का जुर्माना, NPA के बारे में नहीं दी थी जानकारी

Thu, 12 Apr 2018 12:09 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Apr 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
rbi slaps fine of 3 crore rupees on idbi bank
आईडीबीआई बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक ने पब्लिक सेक्टर बैंक आईडीबीआई पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने यह जुर्माना इसलिए लगाया है, क्योंकि आईडीबीआई के शीर्ष प्रबंधन ने एनपीए के बारे तय नियमों के अनुसार जानकारी नहीं दी थी। 
विज्ञापन


छुपाई 6 हजार करोड़ से अधिक के एनपीए की जानकारी
आरबीआई के मुताबिक, आईडीबीआई ने 6186 करोड़ के खराब लोन के बारे में जानकारी नहीं दी, जो कि आरबीआई को बाद में जाकर के पता चला। यह लोन राशि वित्त वर्ष 2016 की है।
विज्ञापन


आरबीआई के नियमों के अनुसार सभी बैंकों के लिए एक नियम है कि अगर उनका एनपीए 15 फीसदी से अधिक है, तो इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी होती है। आईडीबीआई का एक चौथाई से लोन एनपीए हो चुका है और आरबीआई इसको सही करने की कोशिश में लगा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य बैंकों भी लग चुका है जुर्माना
आरबीआई इससे पहले एक्सिस बैंक (3 करोड़ रुपये), यस बैंक (6 करोड़ रुपये) और आईसीआईसीआई बैंक (58.9 करोड़ रुपये)पर भी जुर्माना लगा चुका है। वित्त वर्ष 2017 में भी आरबीआई को अन्य बैंकों के बारे में इस तरह की जानकारी मिली है, जिसके बाद इन पर भी आगे चलकर जुर्माना लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed