फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   RBI Governor Shaktikanta Das said central bank will take steps to revive financial stability

कोरोना: शक्तिकांत दास ने कहा, वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाएगा RBI

Mon, 13 Apr 2020 04:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 13 Apr 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
RBI Governor Shaktikanta Das said central bank will take steps to   revive financial stability
शक्तिकांत दास - फोटो : twitter

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि वैश्विक आर्थिक स्थिति पिछले एक पखवाड़े में अचानक बिगड़ी है। कई देशों के अधिकारियों और केंद्रीय बैंकों ने लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के कारण व्यापक आर्थिक गिरावट से निपटने के लिए लक्षित नीतिगत साधनों की विस्तृत श्रृंखला का इस्तेमाल किया है। 

विज्ञापन


ऐसे में रिजर्व बैंक सतर्क रहेगा और कोविड-19 के प्रभाव को कम करने, विकास को बहाल करने और वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने के लिए किसी भी उपकरण का उपयोग करने में संकोच नहीं करेगा।
विज्ञापन


बढ़ रही है वैश्विक मंदी की आशंका 
उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी की आशंका बढ़ रही है, जो पहले के वैश्विक वित्तीय संकट के मुकाबले अधिक गहरी हो सकती है। भारत में भी अल्पकालीन अवधि के वृद्धि अनुमानों में तेजी से गिरावट आई है। शुरुआत में वैश्विक गिरावट और कोविड-19 संक्रमण बढ़ने के चलते और इसके बाद सरकार द्वारा महामारी को रोकने के लिए घोषित देशव्यापी लॉकडाउन से यह स्थिति बनती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुद्रास्फीति को रोकने में मिलेगी मदद 
मुद्रास्फीति के बारे में दास ने कहा कि परिदृश्य में व्यापक बदलाव आया है। गवर्नर ने कहा कि अगर मांग की दशाओं के सामान्य होने में अधिक समय लगा तो आमतौर पर गर्मियों के महीनों में बढ़ने वाली मांग के कमजोर रहने के आसार हैं। सकल घरेलू मांग के कमजोर रहने से मुद्रास्फीति को रोकने में मदद मिल सकती है। 

अदृश्य रूप से वार करने वाली महामारी 
उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी अदृश्य रूप से वार करने वाली है, जिसे मानव जीवन और व्यापक अर्थव्यवस्था पर कहर बरपाने से पहले काबू में किए जाने की जरूरत है।’’ दास ने कहा, ‘‘इस परिदृश्य में यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि वित्त, जो अर्थव्यवस्था का जीवन रेखा है, अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में निर्बाध रूप से बहता रहे।’’ 


शक्तिकांत दास की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक 24 से 27 मार्च के बीच हुई थी। इस बैठक में रेपो रेट में 0.75 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट में 0.90 फीसदी की कटौती का एलान किया गया था। कोविड-19 से जुड़े संकट के बीच आरबीआई की बैठक का आयोजन निर्धारित समय से पहले किया गया था। इस बैठक का आयोजन पूर्व के कार्यक्रम के अनुसार 31 मार्च, एक अप्रैल और तीन अप्रैल को किया जाने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed