फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   pmc bank forensic audit report in this month, state government gives merger option

PMC बैंक की जांच रिपोर्ट माह के आखिर तक, महाराष्ट्र सरकार ने दिया विलय का प्रस्ताव

Thu, 05 Dec 2019 08:32 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 05 Dec 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
pmc bank forensic audit report in this month, state government gives merger option
- फोटो : अमर उजाला

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, पीएमसी बैंक घोटाले की फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट इस माह के आखिर तक पूरी होने की उम्मीद है। दास ने यह भी कहा, इस सहकारी बैंक द्वारा हासिल की गई परिसंपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसकी बिक्री से अनुमानित राशि का आकलन किया जा रहा है। आरबीआई ने सहकारी बैंक के क्षेत्र में बेहतरी के लिए नियमों में बदलाव के भी सुझाव दिए हैं।

विज्ञापन

राज्य सरकार ने दिया विलय का प्रस्ताव

महाराष्ट्र सरकार ने घोटाले की मार झेल रहे पंजाब एंड महाराष्ट्र (पीएमसी) बैंक का महाराष्ट्र स्टेट सहकारी (एमएससी) बैंक में विलय करने का प्रस्ताव दिया है। महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसका मकसद पीएमसी बैंक के परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने का है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस मामले में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) से बात की जाएगी।

विज्ञापन


पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार को उनकी एमएससी बैंक के प्रबंधक से बात हुई थी। हमने उन्हें सलाह दी कि उन्हें पीएमसी बैंक के अपने बैंक में विलय के लिए कोशिश करनी चाहिए ताकि गरीब जमाकर्ता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि हम लोगों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि सरकार उनके साथ है। दोनों बैंकों के विलय से छोटे जमाकर्ताओं को जरूर फायदा होगा। पाटिल ने आगे कहा कि एमएससी बैंक की स्थिति ठीक है और विलय से कोई समस्या नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि कथित 4,355 करोड़  रुपये के घोटाले के उजागर होने के बाद आरबीआई ने पीएमसी बैंक पर रोक लगा दी थी। इस कथित घोटाले के बाद लोग घबराकर पैसे निकालने लगे थे, जिसके बाद बैंक ने प्रति ग्राहक पैसे निकालने की सीमा एक हजार रुपये कर दी थी। हालांकि, बाद में इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया।  इस बैंक में पैसा जमा करने वाले आठ ग्राहकों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं इस मामले पर महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख ने कहा कि इस प्रक्रिया को पूरा होने में डेढ़ महीने से ज्यादा का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed