फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   No claimants for dormant Swiss accounts of Indians some may get liquidated soon

स्विस बैंकों के निष्क्रिय खातों में भारतीयों के करोड़ों रुपये जमा, पर नहीं है कोई वारिस

Sun, 10 Nov 2019 04:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 10 Nov 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
No claimants for dormant Swiss accounts of Indians some may get liquidated soon

स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों के करीब 12 निष्क्रिय खातों का कोई दावेदार सामने नहीं आया है। इसलिए इन खातों में पड़े धन को स्विट्जरलैंड सरकार को स्थानांतरित किया जा सकता है। 

विज्ञापन


बता दें कि स्विट्जरलैंड सरकार ने 2015 में ही निष्क्रिय खातों के ब्योरे को सार्वजनिक करना शुरू किया था, जिससे खातों के दावेदारों को जमा धन को हासिल करने के लिए कोई प्रमाण उपलब्ध कराना था। 

विज्ञापन

10 खाते भारतीयों के

इन बिना दावेदारों में से 10 खाते भारतीयों के हैं, जिनमें ब्रिटिश राज के दौर के नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक, बीते छह वर्षों में किसी भारतीय ने यह प्रमाण नहीं दिया है कि वो इसके दावेदार हैं। इनमें से कुछ खातों की अवधि अगले माह ही समाप्त हो रही है। हालांकि कुछ खातों की अवधि 2020 के अंत तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी निवासियों से संबंधित कुछ खातों पर दावा

वहीं पाकिस्तानी निवासियों से संबंधित कुछ खातों पर दावा किया गया है। सूची में करीब 2,600 खाते हैं, जिनमें करीब 300 करोड़ रुपये (4.5 करोड़ स्विस फ्रैंक) जमा हैं। साल 1955 से इस राशि पर दावा नहीं किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, सूची में प्रति वर्ष नए खाते जुड़ रहे हैं। अब इस सूची में खातों की संख्या करीब 3,500 हो गई है। 


हाल ही में विदेशी बैंकों में जमा काले धन को लेकर भारत सरकार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी। स्विट्जरलैंड सरकार ने भारत को स्विस बैंक में भारतीय खातों से जुड़ी पहली जानकारी सौंप दी थी। भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसे स्विस बैंक से जुड़ी जानकारी मिली है। 

दुनिया के 75 देशों के करीब 31 लाख खाते 

भारत सरकार को अगली जानकारी 2020 में सौंपी जाएगी। स्विट्जरलैंड के टैक्स विभाग ने ये जानकारी दी। इस समय स्विट्जरलैंड में दुनिया के 75 देशों के करीब 31 लाख खाते हैं जो कि निशाने पर हैं। इनमें भारत के भी कई खाते शामिल हैं। 

कानून के मुताबिक, अगर 60 साल तक खाताधारकों से संपर्क न हो तो इन खातों को निष्क्रिय घोषित कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed