फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   IRDAI said Waiver period for renewal of life insurance policy extended till 31 May

जीवन बीमा पॉलिसी के रिन्यूअल के लिए छूट अवधि 31 मई तक बढ़ी

Mon, 11 May 2020 03:49 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 11 May 2020 03:49 AM IST
विज्ञापन
IRDAI said Waiver period for renewal of life insurance policy extended till 31 May
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने जीवन बीमा पॉलिसी के रिन्यूअल के लिए छूट अवधि 31 मई तक बढ़ा दी है। इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा जिन्हें मार्च महीने में प्रीमियम जमा करना था। यह फैसला कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुए लिया गया है। 

विज्ञापन


23 मार्च और 4 अप्रैल को आईआरडीएआई ने जिन पॉलिसी के प्रीमियम जमा कराने की तारीख मार्च और अप्रैल महीने में थी, उन्हें अतिरिक्त 30 की छूट देने का एलान किया था।
विज्ञापन


युवाओं के मुकाबले बुजुर्ग ज्यादा खरीद रहे स्वास्थ्य बीमा
कोविड-19 से लोगों में डर का माहौल है। लोग अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए वैसी पॉलिसी खरीदने पर ज्यादा जोर रहे हैं, जिसमें कोविड-19 कवर भी शामिल हैं। खास बात है कि इन खरीदारों में युवाओं के मुकाबले 60-65 साल के नागरिकों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलिसी बाजार डॉट कॉम के हेल्थ बिजनेस प्रमुख अमित छाबड़ा का कहना है कि कोरोना संकट को देखते हुए बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में कोविड-19 कवर शामिल करने के निर्देश के बाद खरीद में 30 फीसदी तक की तेजी आई है। वर्तमान में प्रतिदिन 1,500-2,000 स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी बिक रही हैं, जबकि कोरोना संकट से पहले यह आंकड़ा 1,300-1,600 था। इसमें बीमा लेने वाले ज्यादातर वरिष्ठ नागरिक हैं।


किफायती पॉलिसी पर जोर
छाबड़ा ने बताया कि 60-65 साल के नागरिक किफायती पॉलिसी खरीदने पर ज्यादा जोर रहे हैं। स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को लेकर पूछताछ करने वालों में 10-20% ऐसे हैं, जो महंगी होने के कारण अधिक सम एश्योर्ड वाली पॉलिसी नहीं खरीद पा रहे हैं। मौजूदा संकट में ये कम सम एश्योर्ड वाली सस्ती पॉलिसी खरीद रहे हैं। हालांकि, ऐसे पॉलिसीधारक बाद में चाहें तो टॉप अप के जरिए सम एश्योर्ड की राशि को बढ़ा सकते हैं। 

IRDAI said Waiver period for renewal of life insurance policy extended till 31 May
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed