फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   indian and corporation bank might be merged in obc, finance ministry gets proposal

ओबीसी में हो सकता है इन दो प्रमुख बैंकों का विलय, सरकार के पास आया प्रस्ताव

Wed, 05 Jun 2019 01:58 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 05 Jun 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
indian and corporation bank might be merged in obc, finance ministry gets proposal

भारतीय स्टेट बैंक में सहयोगी बैंकों और बैंक ऑफ बड़ौदा में देना व विजया बैंक के विलय के बाद अब केंद्र सरकार जल्द ही तीन अन्य बैंकों के आपस में विलय की घोषणा कर सकती है। इस बारे में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने वित्त मंत्रालय को एक प्रस्ताव पेश किया है। मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इसको अमली जामा पहनाया जाएगा। 

विज्ञापन


फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ओबीसी ने इंडियन बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक को अपने में विलय करने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि अभी तक मंत्रालय ने इस प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं की है। वहीं दूसरी तरफ कहा गया है कि वित्त मंत्रालय सरकारी बैंकों में इस साल 40 से 50 हजार करोड़ रुपये की पूंजी अपनी तरफ से डालेगी। अभी तक 1,06,000 रुपये सरकार बैंकों को दिया जा चुका है। 

विज्ञापन

दो बैंकों के चढ़े शेयर

विलय की उम्मीद से शेयर बाजार में इन दो बैंकों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को इंडियन बैंक का शेयर जहां पांच फीसदी गिर गया, वहीं ओबीसी 2.85 फीसदी और कॉर्पोरेशन बैंक 1.21 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओबीसी को हुआ था लाभ

पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 201.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इससे पहले के वित्त वर्ष में उसे 1650.22 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। ऐसे में लाभ में 39 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। कॉर्पोरेशन और इंडियन बैंक को इस दौरान घाटा उठाना पड़ा था। कॉर्पोरेशन बैंक का घाटा बढ़कर 6581.49 करोड़ हो गया, वहीं इंडियन बैंक को 190 करोड़ का नुकसान हुआ। 

पहले आई थी यह खबर

इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक समेत छह बैंकों के विलय की खबर आई थी।  बैंकों की वित्तीय स्थिति और उनके एनपीए के आधार पर सिंडीकेट बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, आंध्रा बैंक और इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया इसमें शामिल थे। हालांकि पीएनबी का चौथी तिमाही में घाटा बढ़ने से फिलहाल इस विलय पर रोक लग गई है। सरकार उन्हीं  बैंकों का विलय करेगी जो आरबीआई के त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) फ्रेमवर्क से बाहर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed