{"_id":"612372218ebc3e7a24042836","slug":"hdfc-plans-to-issue-3-lakh-credit-card-aims-to-regain-lost-market-share-after-rbi-lifts-credit-card-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"HDFC बैंक: आठ महीने के प्रतिबंध के बाद जानिए क्रेडिट कार्ड को लेकर क्या है HDFC बैंक की योजना","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
HDFC बैंक: आठ महीने के प्रतिबंध के बाद जानिए क्रेडिट कार्ड को लेकर क्या है HDFC बैंक की योजना
Mon, 23 Aug 2021 03:32 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Mon, 23 Aug 2021 03:32 PM IST
सार
एचडीएफसी बैंक का लक्ष्य नए क्रेडिट कार्ड की बिक्री को तीन लाख पर पहुंचाने का है। बैंक ने डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी पेटीएम के साथ करार किया है।
विज्ञापन
hdfc credit card
- फोटो : pixabay
विस्तार
आठ महीने के प्रतिबंध के बाद देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड की बिक्री फिर से शुरू हो गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से राहत मिलने के दो से तीन दिनों के बाद ही क्रेडिट कार्ड की लाखों एप्लिकेशन मिली हैं। बैंक का लक्ष्य अगले एक साल में क्रेडिट कार्ड बाजार में अपनी बाजार हिस्सेदारी को वापस हासिल करना है।
विज्ञापन
ये है बैंक का लक्ष्य
इस संदर्भ में एचडीएफसी बैंक के भुगतान एवं उपभोक्ता वित्त, डिजिटल बैंकिंग और आईटी के समूह प्रमुख पराग राव ने कहा कि बैंक का पहला लक्ष्य नए क्रेडिट कार्ड की बिक्री को तीन लाख पर पहुंचाने का है। बैंक तीन महीने में इस आंकड़े को हासिल कर लेगा और इसकी दो तिमाहियों के बाद लक्ष्य मासिक आधार पर क्रेडिट कार्ड बिक्री को पांच लाख पर पहुंचाने का है।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक ने पेटीएम के साथ किया करार
बैंक ने डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी पेटीएम के साथ करार किया है। इसके तहत बैंक डिजिटल बैंकिंग की सेवाओं को व्यक्तिगत तौर पर और मर्चेंट्स को उपलब्ध कराएगा। इसकी मदद से पेमेंट गेटवे और प्वाइंट ऑफ सेल (PoS) की शुरुआत मर्चेंट्स के लिए की जाएगी। एचडीएफसी बैंक की सेल्स टीम पेटीएम के पेमेंट सोल्यूशन को बाजार में बेचेगी। इसके तहत एचडीएफसी पेमेंट पार्टनर होगा और पेटीएम डिस्ट्रीब्यूशन और सॉफ्टवेयर पार्टनर होगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि 17 अगस्त को ही आरबीआई ने एचडीएफसी को आठ महीने के प्रतिबंध के बाद नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की अनुमति दी थी। एचडीएफसी बैंक में बार-बार आ रही तकनीकी दिक्कतों के चलते आरबीआई ने यह कार्रवाई की थी। प्रतिबंध लगाने के बाद से एचडीएफसी बैंक लगातार आरबीआई के संपर्क में रहा और निर्देशों के अनुसार उसने अपने सिस्टम को भी अपग्रेड किया है। हाल ही में पराग राव ने कहा था कि हमने छह महीनों का उपयोग कार्ड व्यवसाय के बारे में आत्मनिरीक्षण और नवाचार करने में किया है, जहां हमारे 15 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं।
आरबीआई ने ऑडिट के लिए नियुक्त की थी बाहरी फर्म
उन्होंने कहा था कि आरबीआई के प्रतिबंध के कारण बैंक की बाजार हिस्सेदारी में कुछ फीसदी अंकों की कमी आई है, लेकिन आंतरिक रूप से की गई कार्रवाइयों ने यह सुनिश्चित किया है कि हम खर्च करके बाजार हिस्सेदारी पर कायम रहे।