फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Bank Holidays in February 2020: according to Reserve Bank Of India

फरवरी में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें सारे काम

Wed, 29 Jan 2020 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 29 Jan 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Bank Holidays in February 2020: according to Reserve Bank Of India
Bank Holidays February 2020 - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आपको बैंक का कोई भी कार्य करना है तो आपके लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरवरी में बैंक एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 13 दिन बंद रहेंगे। बता दें कि इन 13 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इस दौरान खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई भी कार्य शेष है तो उसे समय पर पूरा कर लीजिए। 

विज्ञापन

एक फरवरी 2020 को बैंक हड़ताल

इस सप्ताह लगातार तीन दिनों तक देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। आगामी 31 जनवरी से बैंक यूनियनों ने दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है। यानी 31 जनवरी और एक फरवरी 2020 को हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे। इतना ही नहीं, यूनियन ने मार्च के महीने में तीन दिन (11,12 और 13) और एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। दिल्ली प्रदेश बैंक कर्मचारी संगठन के महासचिव अश्वनी राणा ने बताया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन ने वेतन में 12.5 फीसदी वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया है, जो कि मंजूर नहीं है। इसलिए देश भर के सभी सरकारी बैंकों में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन

आइए जानते हैं फरवरी में किस दिन बैंक बंद रहेंगे-

विज्ञापन
विज्ञापन
तारीख राज्य अवसर
दो फरवरी 2020 सभी राज्य रविवार
आठ फरवरी 2020 सभी राज्य  दूसरा शनिवार
नौ फरवरी 2020 सभी राज्य  रविवार
15 फरवरी 2020 इम्फाल लुई-नगाई-नी 
16 फरवरी 2020 सभी राज्य  रविवार
19 फरवरी 2020 बेलापुर, मुंबई, नागपुर छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
20 फरवरी 2020  ऐजवल स्टेट डे
21 फरवरी 2020 अहमदाबार, बेलापुर, बंगलूरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, दहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्ची, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम महाशिवरात्रि
22 फरवरी 2020 सभी राज्य  चौथा शनिवार
23 फरवरी 2020 सभी राज्य  रविवार
24 फरवरी 2020 गैंगटॉक लोसर

अन्य जानकारी आपको आरबीआई की वेबसाइट से मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed