फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   chanda kochar and her husband diverted monies in tax haven countries fears ed

ईडी को शकः टैक्स हैवन देशों में कोचर ने जमा किया वीडियोकॉन से मिला पैसा

Sat, 09 Mar 2019 01:43 PM IST
अनिल पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 09 Mar 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
chanda kochar and her husband diverted monies in tax haven countries fears ed
आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय को शक है कि रिश्वत में मिले पैसे को टैक्स हेवन देशों में जमा कर दिया गया है। अब ईडी इस मामले में पता लगा रही है कि पैसा कौन-कौन से देशों में ट्रांसफर किया गया है। 
विज्ञापन

ऐसे हुआ शक

मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि कोचर दंपत्ति, उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों से बातचीत के बाद और जब्त किए गए दस्तावेजों से कुछ सुराग लगे हैं, जिनसे संकेत मिला है कि रिश्वत में मिले पैसों को टैक्स हेवन देशों में जमा कराए गए हैं। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि टैक्स हेवन के नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, 'हम सूचना की प्रामाणिकता की पुष्टि करने का प्रयास कर रहे हैं। नाम का खुलासा करने से जांच में बाधा पहुंचेगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने जारी किया था लुकआउट नोटिस

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वेणुगोपाल धूत के खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है। लुक आउट नोटिस जारी करने के बाद तीनों लोग देश छोड़कर बाहर नहीं भाग पाएंगे। इस नोटिस के बाद एयरपोर्ट पर इनको रोक लिया जाएगा। लुक आउट नोटिस ऐसे लोगों के खिलाफ जारी किया जाता है, जिन्होंने किसी तरह का आर्थिक अपराध किया हो।

chanda kochar and her husband diverted monies in tax haven countries fears ed

बीते महीने दर्ज हुई थी एफआईआर

इन तीनों के खिलाफ सीबीआई ने पिछले महीने 1875 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज किया था। चंदा के कार्यकाल के दौरान वीडियोकॉन को 2009-11 के बीच छह बार लोन दिया गया था। सीबीआई के अलावा ईडी भी इस मामले में जांच कर रही है। 

इन पर होनी है जांच

ईडी को कोचर दंपत्ति द्वारा खरीदी गई संपत्तियों की जांच करनी है, जिसमें दक्षिण मुंबई स्थित उनके द्वारा खरीदा गया एक अपार्टमेंट भी शामिल है। ईडी ने कहा है कि कोचर दंपत्ति ने पैसों की हेराफेरी करने के लिए कई सारी कंपनियों को बनाया, जिसके जरिए वीडियोकॉन समूह को पैसा भेजा गया था। इस मामले में रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज से भी बात की जाएगी। 

वापस करना होगा बोनस का पैसा

आईसीआईसीआई बैंक ने चंदा कोचर को कदाचार का दोषी पाया है। 9 साल की नौकरी में चंदा ने बैंकिंग क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया, लेकिन अब बैंक ने 2009 से मिले बोनस से लेकर के भविष्य में मिलने वाली कई सुविधाओं को वापस ले लिया है। अब जस्टिस बी.एन श्रीकृष्णा की रिपोर्ट जारी होने के बाद बैंक ने कड़ा कदम उठाते हुए उनको मिलने वाली सारी सुविधाओं को वापस ले लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed